अपनी आगामी फिल्म रिलीज के बाद सिनेमा जगत को अलविदा कहेंगे वुडी एलन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Sep 2022 07:25 PM
अपनी आगामी फिल्म रिलीज के बाद सिनेमा जगत को अलविदा कहेंगे वुडी एलन
ऑडियो सुनें

लास एंजिलिस. हॉलीवुड निर्देशक वुडी एलन ने घोषणा की है कि वह अपनी अगली फिल्म ‘वास्प 22’ की रिलीज के बाद फिल्म जगत से संन्यास ले लेंगे. फिल्मकार वुडी एलन (86) ने स्पेनिश अखबार ला वानगार्डिया को बताया कि वह इस साल के अंत में पेरिस में फ्रांसीसी कलाकारों के साथ अपने गीत का निर्माण शुरू करने के लिए तैयार हैं.

वुडी एलन ने कहा, ‘‘मेरा विचार सैद्धांतिक रूप से अधिक फिल्में नहीं बनाने तथा लेखन पर ध्यान केंद्रित करने का है.’’ उन्होंने कहा कि वह एक उपन्यास पर काम कर रहे हैं. वुडी एलन ने ‘‘वास्प 22’’ को ‘‘एक प्रकार की जहरीली रोमांटिक थ्रिलर ’’ फिल्म बताते हुए उसकी तुलना उनकी 2005 की फिल्म ‘‘मैच प्वाइंट’’ से की है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu