प्रधानमंत्री मोदी के 5000 अरब डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के लिए विश्वस्तरीय सड़कें जरूरी : गडकरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 02 Jun 2023 07:13 PM
प्रधानमंत्री मोदी के 5000 अरब डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के लिए विश्वस्तरीय सड़कें जरूरी : गडकरी
ऑडियो सुनें

वडोदरा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार भारत को 5000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए विश्वस्तरीय मानक की सड़कों की जरूरत है. वडोदरा शहर के समीप दुमद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भरोसा दिया कि वर्ष 2024 तक भारत की सड़कें ‘विश्व मानकों’ के अनुकूल होंगी.

उन्होंने कहा, ”आप देश के किसी भी हिस्से में जाएंगे आपको अच्छी गुणवत्ता के राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे. हमारा देश बदल रहा है. यह हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत को विकसित और आत्मनिर्भर देश बनाए जो अपने गरीब और जरूरतमंद नागरिकों का ध्यान रखे.” गडकरी ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के तहत भारत को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जरूरी है कि देश की सड़क अवसंरचना विश्वस्तरीय हो और हम इसे हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.”

बेहतर सड़कों पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने एक बार कहा था कि अमेरिका की सड़के इसलिए अच्छी नहीं हैं कि अमेरिका अमीर है बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि यहां की सड़कें अच्छी हैं. उन्होंने कहा, ”गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं. मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि वर्ष 2024 समाप्त होने से पहले देश भर के राजमार्ग विश्वस्तरीय और अमेरिका जैसे बेहतर होंगे.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu