राशन कार्ड में एक बार फिर नाम जुड़वा और कटवा सकेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 11:24 AM
राशन कार्ड में एक बार फिर नाम जुड़वा और कटवा सकेंगे…
ऑडियो सुनें

राशन कार्ड से जुड़ी खबर, एक बार फिर नाम जुड़वा और कटवा सकेंगे

रायपुर: राशन कार्ड के रजिस्ट्रेशन, नया नाम जोड़ना, काटना, भूल सुधार जैसे काम जो पिछले चार से पांच महीने से बंद था वह फिर शुरू हो चुका हैं। राशन कार्ड से जुड़ा सरकारी पोर्टल को फिर से एक्टिव कर दिया गया हैं और पंचायत, नगर पंचायत और निकायों को फिर से उनकी आईडी-पासवर्ड भेज दी गई हैं।

इस तरह आचार संहिता के बाद आप अपने राशन कार्ड से जुड़े हुए काम पूरा करा सकते हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव की वजह से राशन कार्ड के काम रुके हुए थे। करीब 6 महीने के बाद एक बार फिर से निकायों में आवेदन लिए जा रहे हैं।

सभी को पता है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब सभी गरीब परिवारों को 5 साल तक मुफ्त में राशन मिलेगा। अर्थात, जिन परिवारों के पास राशन कार्ड हैं, उन्हें 5 साल तक बिना किसी शुल्क के राशन प्राप्त होगा।

पहले लोगों को राशन कार्ड के लिए पैसे देने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा मुफ्त हो गई है। अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आपको भी यह लाभ मिलेगा। अगर नहीं है, तो आपको ऑनलाइन आवेदन करके राशन कार्ड बनवाना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया को इस लेख में विस्तार से बताया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav