बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा युवा नेता हादी का अंतिम संस्कार

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 20 Dec 2025 12:29 PM
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा युवा नेता हादी का अंतिम संस्कार
ऑडियो सुनें

ढाका: बांग्लादेश में प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी का कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादी के मौत होने के बाद देश में अशांति फैल गई है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की मीडिया शाखा ने बताया कि अपराह्न दो बजे ‘नेशनल पार्लियामेंट बिंिल्डग’ में ‘साउथ प्लाजा’ पर जनाजे की नमाज होगी।

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में राजकीय शोक घोषित किया गया था। हादी पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रमुख नेताओं में से एक थे। इन विरोध प्रदर्शनों की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार थे।

नकाबपोश बंदूकधारियों ने 12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर क्षेत्र में इंकलाब मंच के प्रवक्ता हादी के सिर में उस समय गोली मारी थी जब वह अपना चुनाव प्रचार शुरू कर रहे थे। बाद में ंिसगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात उनकी मौत की घोषणा के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में ंिहसा और उपद्रव शुरू हो गए।

शुक्रवार को इंकलाब मंच ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “परिवार की इच्छाओं के अनुसार, हादी को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाने का निर्णय लिया गया है और कल जुहर (दोपहर की नमाज) के बाद माणिक मिया एवेन्यू में उनके जनाजे की नमाज अदा की जाएगी।” पार्टी ने कहा कि लोग हादी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे शांति बनाए रखते हुए हादी के लिए प्रार्थना करें।

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, संसद परिसर के अंदर और आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षार्किमयों को तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सरकार ने इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और जो लोग अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें कोई बैग या भारी वस्तु नहीं लाने के लिए कहा गया है।

‘बीडीन्यूजडॉटकॉम’ की खबर के अनुसार ढाका महानगर पुलिस ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोगों के आने के मद्देनजर खेजुर बागान क्रॉंिसग से माणिक मिया एवेन्यू तक यातायात को रोक दिया जाएगा। खबर के मुताबिक शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों से लोग शाहबाग में शोक यात्रा में शामिल हुए, जबकि लोग शनिवार सुबह से माणिक मिया एवेन्यू पर आना शुरू हो गए। खबर में कहा गया है कि दोपहर तक लोगों की और संख्या बढ़ने की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital