ट्रंप-पुतिन वार्ता से पहले जेलेंस्की ने रोम में अमेरिकी और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 May 2025 10:02 PM
ट्रंप-पुतिन वार्ता से पहले जेलेंस्की ने रोम में अमेरिकी और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को इटली के रोम में शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात का मकसद रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली महत्वपूर्ण फोन कॉल से पहले कूटनीतिक प्रयासों को तेज करना है.

जेलेंस्की ने अमेरिकी राजदूत के निवास पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की, जबकि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मज.र् ने कहा कि उन्होंने नये पोप के कार्यभार संभालने के दौरान जेलेंस्की और रुबियो से बात की. फ्रेडरिक ने कहा, ”मेरा दृढ. विश्वास है कि यूरोपीय और अमेरिकी दोनों ही एक साथ काम करने के लिए दृढ. हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह भयानक युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाए.” ट्रंप ने कहा कि वह सोमवार को पुतिन से फोन पर बात करने की योजना बना रहे हैं, और उसके बाद युद्ध समाप्त करने के बारे में जेलेंस्की और विभिन्न नाटो देशों के नेताओं से बात करेंगे. इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर बीती रात भीषण ड्रोन हमला किया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई.

इसे वर्ष 2022 में यूक्रेन के खिलाफ छेड़े गए युद्ध के बाद से अब तक किए गए भीषणतम ड्रोन हमलों में से एक माना जा रहा है.
यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में कुल 273 विस्फोटक ड्रोन दागे, जिनमें से 88 को नष्ट कर दिया गया और 128 अन्य संभवत: इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम किए जाने की वजह से बेकार हो गए. कीव के क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने बताया कि क्षेत्र पर ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. शुक्रवार को मॉस्को और कीव के बीच वर्षों बाद हुई पहली सीधी वार्ता के बाद यह हमला हुआ. रूस और यूक्रेन के बीच शुक्रवार को हुई वार्ता में युद्धविराम पर कोई नतीजा नहीं निकला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu