जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से युद्ध न करने का आग्रह किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 01 May 2022 11:13 AM
जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से युद्ध न करने का आग्रह किया
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार देर रात रूसी भाषा में दिए अपने वीडियो संबोधन में रूसी सैनिकों से यूक्रेन में युद्ध न लड़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि रूस के सैन्य अधिकारी भी जानते थे कि यूक्रेन युद्ध में हजारों रूसी सैनिक मारे जा सकते हैं. जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध के शुरुआती हफ्तों में नष्ट होने वाली अपनी सैन्य टुकड़ियों में नए जवानों की भर्ती कर रहा है, जिन्हें ‘जंग लड़ने का अनुभव और प्रेरणा बेहद कम है’, ताकि इन टुकड़ियों को युद्ध में दोबारा उतारा जा सके.

उन्होंने कहा कि रूस के कमांडर पूरी तरह से समझते हैं कि आने वाले सप्ताह में हजारों सैनिक मारे जाएंगे और हजारों अन्य घायल होंगे. जेलेंस्की ने कहा, ‘‘रूसी कमांडर अपने सैनिकों से झूठ बोल रहे हैं कि युद्ध लड़ने से इनकार करने पर उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जा सकती है. वे उन्हें नहीं बता रहे हैं कि रूसी सेना शवों के भंडारण के लिए अतिरिक्त रेफ्रिजरेटर ट्रक की व्यवस्था कर रही है. वे उन्हें रूसी सैन्य अधिकारियों द्वारा भविष्य में होने वाले नुकसान को लेकर किए गए आकलन के बारे में नहीं बता रहे हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news