नाबालिग के प्रसव का मामला : दो डॉक्टर सहित चार आरोपी गए जेल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 20 Nov 2026 01:30 PM
नाबालिग के प्रसव का मामला : दो डॉक्टर सहित चार आरोपी गए जेल
ऑडियो सुनें

रायपुर पुलिस ने एक गंभीर मामले में दो डॉक्टरों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है. हालांकि डॉक्टरों की गिरफ्तारी का ये कोई नया मामला नहीं है, पिछले दो दिनों से लगातार राजधानी में अलग-अलग मामले में पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया है.

गोबरा नवापारा पुलिस ने नाबालिग के निजी अस्पताल में प्रसव कराने और नवजात के शव को नाली में फेंकने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, दो डॉक्टरों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नाबालिग के गर्भवती होने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही नवजात को नाला में फेंकने के मामले में नाबालिग को भी आरोपी बनाया गया है.

पुलिस के अनुसार गोबरा नवापारा के आयुष्मान अस्पताल के दो डॉक्टर और एक ओपीडी कर्मी समेत चार आरोपियों को दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग का अवैध रूप से प्रसव कराने को लेकर पुलिस को सूचना नहीं देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस को 31 अक्टूबर की सुबह सात बजे नाली में नवजात की लाश मिली थी, इसकी जांच करते हुए आयुष्मान अस्पताल तक पहुंची.

पुलिस के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात एवं नवजात शिशु का शव नाली में फेंकने के मामले में दौलत चक्रधारी पिता पोखराज चक्रधारी (20 वर्ष) कोलियारी गोबरा नवापारा, ओपीडी कर्मी चुम्मन साहू पिता लोमेश साहू (23 वर्ष) कुरुसकेरा थाना राजिम, डॉ. बुधपाल सिंह पिता भूरेलाल सिंह (38 वर्ष) निवासी अनुव्रत विहार टीचर्स कॉलोनी कोटा रायपुर व डॉ. प्रदीप यादव पिता अशोक यादव (31 वर्ष) मूलनिवासी अमेठी उप्र, हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नवापारा के खिलाफ धारा 64(2) (एम), 91, 238 बीएनएस एवं 6, 21 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. सभी को गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group