‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न देश भर में मनाया जाएगा : केंद्रीय मंत्रिमंडल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Oct 2025 09:25 PM
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न देश भर में मनाया जाएगा : केंद्रीय मंत्रिमंडल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न पूरे भारत में मनाने का बुधवार को फैसला किया. संविधान सभा ने बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत की भूमिका को ध्यान में रखते हुए, इसके 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ”आज मंत्रिमंडल की बैठक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का जश्न पूरे देश में मनाया जायेगा. यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं और छात्रों के बीच किया जाएगा, जिन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में पूरी जानकारी नहीं है.” उन्होंने कहा कि इसे देश के युवाओं और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय नायकों के बलिदान की भावना से जोड़कर मनाया जायेगा. ‘इंडिया डॉट जीओवी’ पोर्टल के अनुसार, वंदे मातरम् की रचना चटर्जी ने संस्कृत में की थी. इसे राष्ट्रगान, ‘जन-गण-मन’ के बराबर दर्जा प्राप्त है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu