छत्तीसगढ़ सरकार ने आज पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 18 आईपीएस अफसर को नई जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नए पदभार के साथ भेजा गया है। देखिए नाम :
आईपीएस रोहित कुमार शाह को 15वीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बटालियन, बीजापुर का सेनानी बनाया गया है। रविंद्र कुमार मीना को चिटफंड और महिला विरुद्ध अपराध से जुड़े मामलों के लिए पुलिस मुख्यालय, रायपुर में जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह इशु अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है। धौत्रे सुमित कुमार दत्ताहारि को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर बनाया गया है। मयंक मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है। वैशाली जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर बनाया गया है।
विमल कुमार पाठक को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर्षित मेहर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव बनाया गया है, जबकि राहुल बंसल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीजापुर की जिम्मेदारी मिली है। अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आईपीएस साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर बनाया गया है। आदित्य कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव और प्रतीक बंसोड़े को नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।

