गुजरात के अमरेली में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Feb 2023 12:37 PM
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में शनिवार सुबह 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर आया और इसका केंद्र अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में जमीन की 3.2 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

जिला आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’ अमरेली, अहमदाबाद से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि गुजरात के कच्छ जिले में 30 जनवरी को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav