जहरीली शराब पीने से एक जवान सहित 3 लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 15 May 2023 12:46 PM
जहरीली शराब पीने से एक जवान सहित 3 लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

जांजगीर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देशी शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आशंका जताया जा रहा है कि शराब में जहर मिला हुआ था। इस वजह से तीनों की मौत हुई। हैरानी की बात ये है कि मृतकों में एक सेना का भी जवान शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन मृतकों ने गांव के एक व्यक्ति से शराब खरीदकर सेवन किया था। शराब पीने के बाद तीनों की हालब बिगड़ गई। जिसके बाद तीनों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav