बिहार विधानसभा चुनाव: अब तक 42.31 फीसदी मतदान, खुड़ियारी गांव में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

पटना: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव के बाद खुड़ियारी गांव में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया है। अब तक 121 सीटों पर 42.31 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

पहले चरण की 121 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक गोपालगंज जिले में सर्वाधिक 46.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि पटना में सबसे कम 37.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

अन्य जिलों में मधेपुरा में 44.16, सहरसा में 44.20, दरभंगा में 39.35, मुजफ्फरपुर में 45.41, सिवान में 41.20, सारण में 43.06, वैशाली में 42.60, समस्तीपुर में 43.03, बेगूसराय में 46.02, खगड़िया में 42.94, मुंगेर में 41.47, लखीसराय में 46.37, शेखपुरा में 41.23, नालंदा में 41.87, भोजपुर में 41.15 और बक्सर में 41.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button