डोमिनिकन रिपब्लिक में 5.0 तीव्रता का भूकंप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Nov 2023 12:56 PM
डोमिनिकन रिपब्लिक में 5.0 तीव्रता का भूकंप…
ऑडियो सुनें

सैन जुआन: हैती से लगती सीमा के निकट पश्चिमोत्तर डोमिनिकन रिपब्लिक में शुक्रवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र लास माटस डी सांता क्रूज के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 19 किलोमीटर की गहराई पर था।

डोमिनिकन रिपब्लिक के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप राजधानी सेंटो डोंिमगो के दक्षिण में सीमावर्ती शहर मोंटेक्रिस्टी तक महसूस किया गया। डोमिनिकन भूविज्ञानी ओसिरिस डी लियोन ने कहा कि यह इस साल देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

विला वाजक्वेज के उत्तर-पश्चिमी शहर के मेयर जेनरी कास्त्रो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भूकंप के कारण दो स्कूल में मामूली क्षति होने की सूचना मिली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav