ताइवान में 5.6 तीव्रता का भूकंप

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 02:51 PM
ताइवान में 5.6 तीव्रता का भूकंप
ऑडियो सुनें

ताइपे: ताइवान में बृहस्पतिवार सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद भूकंप के कम से कम 12 अन्य मामूली झटके महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम एजेंसी और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, ताइवान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए लेकिन सबसे जोरदार 5.6 तीव्रता का भूकंप पूर्वाह्न 10 बजकर 11 मिनट पर चियाई काउंटी के दापू कस्बे में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

इस भूकंप का केंद्र राजधानी ताइपे से लगभग 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण में था। इस भूकंप के कारण ताइपे में इमारतें हिल गईं। इसके कुछ ही देर बाद दापू में भूकंप के कम से कम 12 मामूली झटके आए। इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

ये 21 जनवरी को दापू में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद के झटके थे। दापू में 21 जनवरी को आए भूकंप में 15 लोगों को मामूली चोटें आईं थीं और इमारतों एवं एक राजमार्ग पुल को नुकसान पहुंचा था। पिछले साल अप्रैल में द्वीप के पर्वतीय क्षेत्र वाले पूर्वी तट हुआलियन में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण कम से कम 13 लोग मारे गए थे और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital