हफ्तेभर में 12 से 14 साल के बीच के 51206 बच्चों ने लगवाया टीका

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 24 Mar 2022 12:50 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर. प्रदेश में 12 से 14 साल के बीच के 4 फीसदी बच्चों ने कोरोना से बचाव का टीकाकरण करा लिया है. 16 मार्च से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी. होली के कारण बीच में दो दिन छुट्टी, बच्चों की परीक्षा, स्कूल आने-जाने के कारण इस वर्ग के टीकाकरण में तेजी नहीं आ पा रही है. हालांकि हμतेभर में राज्य के 51206 बच्चों ने वैक्सीन लगवा ली है. इस वर्ग के राज्य में 13 लाख 21 हजार
286 बच्चे हैं. इन्हें हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स टीका लगाया जा रहा है. राज्य में 12 साल से अधिक उम्र के सभी वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने के साथ ही प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news