रायपुर. प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार को 8 नए संक्रमित मिले हैं. धमतरी, सरगुजा एवं बलरामपुर से 2-2, दुर्ग एवं बीजापुर जिले से 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके अलावा प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित 23 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं. वहीं कहीं
भी कोरोना से मौत की भी पुष्टि नहीं हुई है. 7420 लोगों की जांच में 0.11 प्रतिशत संक्रमण दर से मरीज मिले हैं. इसके अलावा 8 मरीज
रिकवर भी हुए हैं. ऐसे में सक्रिय मरीज 70 पर ही स्थिर हैं. रायपुर में सर्वाधिक 10, बलरामपुर में 8, दुर्ग से 7 मरीज सक्रिय हैं. इसके अलावा
महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर- चांपा, गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर जिले में एक भी कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है.
प्रदेश में कोरोना के 8 नए केस मिले
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 12:13 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Summit and Expo छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में ₹5.60 लाख करोड़ का निवेश तथा 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- 2 स्थानीय संघर्षविराम समाप्त होने के साथ ही यूक्रेन के खेरसॉन में नागरिकों को फिर हमलों की आशंका
- 3 Share Market Today दीवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल! तेल-गैस, एनर्जी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखी गई, रूपया मजबूत हुआ
- 4 Air Show छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर भारतीय वायुसेना का शानदार एयर शो, सीएम साय और आम लोगों ने देखा स्काई डाइविंग, गरुड़ कमांडो का प्रदर्शन WatchVideo
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: