राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आचार्य विद्यासागर जी के देहावसान पर शोक व्यक्त किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Feb 2024 05:14 PM
राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आचार्य विद्यासागर जी के देहावसान पर शोक व्यक्त किया
ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परम् वंदनीय संत शिरोमणि, आचार्य विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया.

राज्यपाल हरिचंदन ने ईश्वर से महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि विश्व-कल्याण के लिए आचार्य विद्यासागर जी महाराज का समर्पण अविस्मरणीय है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ. छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा. आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन.

राज्य शासन द्वारा वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें

छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज जी के ब्रम्हलीन होने पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का देश व समाज के लिए योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा.

उन्होंने कहा है कि विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ. छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा. आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन.

राज्य शासन द्वारा वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि संत परंपरा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी के सम्मान में आज छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा राजकीय समारोह एवं कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगें.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu