बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Feb 2024 05:27 PM
बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के एक ग्रामीण बाजार में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान की  कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे नक्सलियों ने एक बाजार में सुरक्षा के लिए तैनात की गयी सीएएफ की एक टीम पर हमला कर दिया.

अधिकारी ने बताया, ”नक्सलियों के एक छोटे समूह ने सीएएफ टीम का नेतृत्व कर रहे कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य पर हमला किया.” उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भुआर्य पर कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गये.
अधिकारी ने बताया कि भुआर्य सीएएफ की चौथी बटालियन में तैनात थे. अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी शुरू कर दी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu