इतिहास एक दिन भाजपा से “किसानों की हत्या का हिसाब” जरूर मांगेगा : राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Feb 2024 10:24 PM
इतिहास एक दिन भाजपा से “किसानों की हत्या का हिसाब” जरूर मांगेगा : राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खनौरी बॉर्डर पर गोलीबारी में एक किसान की मौत की घटना पर बुधवार को दुख जताया और दावा किया कि इतिहास एक दिन भाजपा से ”किसानों की हत्या का हिसाब” जरूर मांगेगा. वहीं, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के 10 साल किसानों के लिए “पीठ पर लात और पेट पर लात” की तरह रहे हैं.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की फायरिंग में मौत की खबर हृदयविदारक है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. पिछली बार 700 से अधिक किसानों का बलिदान लेकर ही माना था मोदी का अहंकार, अब वो फिर से उनकी जान का दुश्मन बन गया है.” उन्होंने दावा किया, “मित्र मीडिया के पीछे छिपी भाजपा से एक दिन इतिहास ‘किसानों की हत्या’ का हिसाब ज.रूर मांगेगा.”

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “जब नहीं बचेगी, किसानों की जानङ्घ तो कैसे ख.ामोश रहेगा हिन्दुस्तान ? खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के युवा किसान शुभकरण सिंह की गोलीबारी से मृत्यु बेहद पीड़ादायक है. ” उन्होंने दावा किया, “मोदी सरकार ने पहले 750 किसानों की जान ली, फिर मोदी सरकार के मंत्री पुत्र ने लखीमपुर में किसानों को गाड़ी से कुचला. याद दिलाना ज.रूरी है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी भाजपा सरकार के तहत पुलिस गोलीबारी में किसानों की जान गई थी. ” खरगे ने कहा, “मोदी जी ने खुद संसद में किसानों के लिए ह्लआंदोलनजीवीह्व व ह्लपरजीवीह्व जैसे अपशब्द कहें हैं. 10 साल का भाजपा राज, किसानों के लिए ”पीठ पर लाठी और पेट पर लात” के समान है. लानत है मोदी सरकार पर !!”

गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो प्रदर्शन स्थलों में से एक खनौरी सीमा पर बुधवार को झड़प में एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई और लगभग 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए. किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि पीड़ित की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के बालोके गांव के निवासी शुभकरण सिंह (21) के रूप में की गई है. हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 12 पुलिसकर्मी उस वक्त घायल हो गए, जब उन पर लाठियों से हमला किया गया और पत्थर फेंके गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu