राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर 6 महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का दिया आदेश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Feb 2024 07:14 PM
राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर 6 महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का दिया आदेश…
ऑडियो सुनें

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती रद्द करके योगी सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी. पेपर लीक के दावों के बाद लाखों अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने और दोबारा एग्जाम की मांग कर रहे थे. राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही 6 महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा कि कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) के माध्यम से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करने की सूचना दी है. उन्होंन बताया कि परीक्षाओं की शुचिताओं से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav