सरफराज के हेलमेट नहीं पहनने पर रोहित ने कहा, अरे भाई हीरो नहीं बनने का

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Feb 2024 09:45 PM
सरफराज के हेलमेट नहीं पहनने पर रोहित ने कहा, अरे भाई हीरो नहीं बनने का
ऑडियो सुनें

रांची. अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए दो कैच लिए लेकिन करीबी क्षेत्ररक्षण करते समय हेलमेट नहीं पहनने पर कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी खिंचाई भी की.

यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी में तब घटी जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे. बल्लेबाज के करीब खड़े होकर क्षेत्ररक्षण कर रहे सरफराज ने तब हेलमेट नहीं पहना था. रोहित ने इसके बाद उन्हें कहा,”अरे भाई हीरो नहीं बनने का, हेलमेट पहन ले.’ सरफराज ने तुरंत ही अपने कप्तान की बात मानी. उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम से हेलमेट मंगवाया और फिर उसे पहनकर क्षेत्ररक्षण करने लगे..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu