उरी और बालाकोट में सैन्य कार्रवाई बढ़ते आतंकवाद के प्रति भारत का मुंहतोड़ जवाब: जयशंकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Feb 2024 07:47 PM
उरी और बालाकोट में सैन्य कार्रवाई बढ़ते आतंकवाद के प्रति भारत का मुंहतोड़ जवाब: जयशंकर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि उरी और बालाकोट में की गई सैन्य कार्रवाई पश्चिमी मोर्चे पर बढ़ते आतंकवाद के प्रति भारत का मुहंतोड़ जवाब थी. जयशंकर ने यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में ‘भारत और विश्व’ विषय पर पंडित हृदय नाथ कुंजरू मेमोरियल व्याख्यान-2024 में लोगों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.

वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती स्थिति के बारे में जयशंकर ने कहा, “भारत ने उरी और बालाकोट में हमले करके दुनियाभर को अपना संदेश दिया. पश्चिमी मोर्चे के आतंकवाद को करारा जवाब मिला.” विदेश मंत्री ने कहा, ”वैश्विक व्यवस्था के आर्थिक और राजनीतिक पुनर्संतुलन में स्पष्ट प्रगति हुई भले ही यह असमान हो. जी20 ने जी7 को पछाड़ दिया है और कई नए समूह और तंत्र अस्तित्व में आए हैं. उन्होंने कहा, ”दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की सूची में बदलाव आया है और भारत पिछले दशक में छह स्थान ऊपर पहुंच गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu