नाइजीरिया की बजाय कोस्टा रिका से नुमाइशी मैच खेलेगी अर्जेंटीना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Feb 2024 12:06 PM
नाइजीरिया की बजाय कोस्टा रिका से नुमाइशी मैच खेलेगी अर्जेंटीना
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना टीम 26 मार्च को लॉस एंजिलिस में नाइजीरिया की बजाय कोस्टा रिका से नुमाइशी फुटबॉल मैच खेलेगी। विश्व कप चैम्पियन अर्जेंटीना को हांगझोउ में नाइजीरिया और बींिजग में आइवरी कोस्ट से खेलना था।

चीन का वह दौरा रद्द हो गया जिससे पहले मेस्सी ने हांगकांग में इंटर मियामी का सत्र से पहले का मैच नहीं खेला था। अर्जेंटीना ने पिछले सप्ताह 22 मार्च को फिलाडेल्फिया में अल सल्वाडोर के खिलाफ और चार दिन बाद लॉस एंजिलिस में नाइजीरिया के खिलाफ खेलने का ऐलान किया था। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने कहा कि वीजा दिक्कतों के कारण यह बदलाव करना पड़ा।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav