एनएमडीसी छत्तीसगढ़ में हुई दुर्घटना की कर रही है जांच: कंपनी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Feb 2024 07:10 PM
एनएमडीसी छत्तीसगढ़ में हुई दुर्घटना की कर रही है जांच: कंपनी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी ने बुधवार को कहा कि वह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अपनी एक खान में चट्टान ढहने की दुर्घटना की जांच कर रही है. इस दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गयी थी और दो अन्य मजदूर घायल हो गए थे. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि मंगलवार को एनएमडीसी के किरंदुल परिसर में चट्टान ढहने के कारण चार संविदा कर्मचारियों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

कंपनी ने कहा, ”एनएमडीसी घटना की गहन जांच कर रही है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर, एनएमडीसी के वरिष्ठ प्रबंधन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और समर्थन जताया है.” एनएमडीसी ने कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए दो संविदा र्किमयों का एनएमडीसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं.

By Yogesh Kumar Sahu