अधिकारी के बंगले पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Feb 2024 01:46 PM
अधिकारी के बंगले पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली…
ऑडियो सुनें

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ज़लिे में सरकारी अधिकारी की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपने र्सिवस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान कृष्ण कुमार साहू का शव आज सुबह यहां कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप अग्रवाल के आधिकारिक आवास के गार्ड रूम में पाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीएएफ की छठी बटालियन की ‘बी’ कंपनी के आरक्षक साहू ने बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को कथित तौर पर एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के रहने वाले साहू को दिसंबर 2022 में कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सुरक्षाकर्मी के रूप में नियुक्त किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि जवान की उम्र 20 वर्ष के करीब थी और वह अविवाहित था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले 10 फरवरी को, सीएएफ के एक अन्य जवान, जो राजधानी रायपुर में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल के आधिकारिक आवास पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे, ने कथित तौर पर अपने र्सिवस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav