अनंत अंबानी-राधिका के ‘प्री-वेडिंग’ समारोह के लिए वैश्विक हस्तियां, बॉलीवुड कलाकर जामनगर पहुंच रहे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Mar 2024 07:25 PM
अनंत अंबानी-राधिका के ‘प्री-वेडिंग’ समारोह के लिए वैश्विक हस्तियां, बॉलीवुड कलाकर जामनगर पहुंच रहे
ऑडियो सुनें

जामनगर. अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के ‘प्री वेडिंग’ समारोह में शामिल होने के लिए मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग सहित भारत और विदेश से विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां गुजरात के जामनगर शहर में पहुंचनी शुरू हो गई हैं. तीन दिवसीय भव्य ‘प्री-वेडिंग’ कार्यक्रम में पहुंच रहीं इन हस्तियों में मशहूर बॉलीवुड कलाकर, क्रिकेटर, खेल एवं कारोबर जगत के दिग्गज तथा राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं.

अनंत अंबानी जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं, वहीं राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वीरेन मर्चेंट की छोटी बेटी हैं. अनंत अंबानी कुछ अन्य समूह कंपनियों के अलावा आरआईएल और जियो प्लेटफ.ॉर्म लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य करते हैं.

शुक्रवार को शुरू हुआ भव्य ‘प्री वेडिंग’ समारोह जामनगर शहर के पास आरआईएल की पेट्रोलियम रिफाइनरी के नजदीक स्थित एक आवासीय टाउनशिप में आयोजित किया जा रहा है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने जनवरी 2023 में सगाई की थी. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि हालांकि कई शीर्ष हस्तियां और कारोबारी दिग्गज पहले ही जामनगर पहुंच चुके हैं, लेकिन कुछ के आने वाले दिनों में यहां आने की उम्मीद है.

इस कार्यक्रम के लिए पहले ही पहुंच चुके लोगों में जुकरबर्ग, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल, क्रिकेटर राशिद खान और सूर्यकुमार यादव, पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर शामिल हैं. सूत्रों ने कहा कि पॉपस्टार रिहाना भी जामनगर पहुंच गई हैं और कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति होने की उम्मीद है.

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले से ही गुजरात में हैं और उनके शुक्रवार शाम तक जामनगर पहुंचने की उम्मीद है.
यह भी पता चला है कि विश्व प्रसिद्ध जादूगर डेविड ब्लेन और अरिजीत सिंह, अजय-अतुल तथा दिलजीत दोसांझ जैसे शीर्ष भारतीय कलाकार तीन दिवसीय उत्सव के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी, भूटान नरेश और रानी, ??बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज क्विरोगा, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर और स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट के भी इस भव्य समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

‘अतिथि सूची’ में शामिल कुछ शीर्ष कारोबारी नेताओं में सऊदी अरामको के अध्यक्ष यासिर अल रुमाय्यान, ब्लैकरॉक अध्यक्ष और सीईओ लैरी फिंक, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, मेटा के सीओओ जेवियर ओलिवन, विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लाउस श्वाब और एचएसबीसी के समूह चेयरमैन मार्क टकर के नाम हैं. अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, द वॉल्ट डिज.नी के सीईओ बॉब इगर और बैंक ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष ब्रायन थॉमस मोयनिहान भी अतिथियों की लंबी सूची का हिस्सा हैं.

भारत से जिन लोगों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है उनमें कॉर्पोरेट नेता गौतम अडानी, नंदन नीलेकणि, संजीव गोयनका, ऋषद प्रेमजी, उदय कोटक और अदार पूनावाला, प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियां-अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आमिर खान, करण जौहर, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव सहित अन्य लोग शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu