थोड़ी देर में भाजपा करेगी महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Mar 2024 05:37 PM
थोड़ी देर में भाजपा करेगी महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी आज शाम 6 बजे अपने दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. इस पीसी में बीजेपी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम होने की उम्मीद है. इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी सूची में शामिल होने की अटकलें हैं. समझा जाता है कि पहली सूची में उत्तर प्रदेश की वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, आजमगढ़ और गोरखपुर सहित कई प्रमुख सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे.

बता दें कि उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. यह मीटिंग रात 8 बजे शुरू होकर सुबह करीब 4 बजे तक चली थी, जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिग्गत भारतीय नेता शामिल हुए थे.

बैठक में लगभग 17 राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी और 155 से अधिक सीटों को लेकर फैसले किए गए, जिसका ब्योरा भाजपा की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होने की उम्मीद है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav