बेंगलुरु में विधान सौध में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Mar 2024 08:04 PM
बेंगलुरु में विधान सौध में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बेंगलुरु में विधान सौध गलियारे में गत 27 फरवरी को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी. राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों ने कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आरोपों की सत्यता की जांच के लिए सरकारी फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को जांच का आदेश दिया था. एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी बेंगलुरु के आरटी नगर का रहने वाला है, दूसरा हावेरी जिले के ब्यादगी का और तीसरा आरोपी दिल्ली का रहने वाला है. ब्यादगी का रहने वाला आरोपी मिर्च व्यापारी बताया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu