सुमित नागल इंडियन वेल्स में पदार्पण पर जीते इंडियन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 12:15 PM
सुमित नागल इंडियन वेल्स में पदार्पण पर जीते इंडियन
ऑडियो सुनें

वेल्स: भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने इंडियन वेल्स मास्टर्स में पहली बार खेलते हुए अमेरिका के वाइल्ड कार्डधारी स्टेफान डोस्टानिच को सीधे सेटों में हराया। नागल ने क्वालीफाइंग के पहले दौर में 6 . 2, 6 . 2 से जीत दर्ज की।

आठवीं वरीयता प्राप्त नागल को जीतने में 68 मिनट लगे। उन्होंने आखिरी क्वालीफाइंग दौर में पहुंचकर दस रैंंिकग अंक और 14400 डॉलर पुरस्कार सुनिश्चित कर लिया। इस साल वह आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने वाले एक दशक में पहले भारतीय पुरूष एकल खिलाड़ी बने थे । उन्होंने चेन्नई चैलेंजर्स खिताब भी जीता लेकिन पुणे और दुबई में हार गए। अब दूसरे दौर में उनका सामना कोरिया के सियोंग चान हांग से होगा ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav