प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 07:47 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को यहां श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि उन्होंने देश के लोगों के कुशल-मंगल की प्रार्थना की. मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को देवी की एक तस्वीर भेंट की.

प्रधानमंत्री ने मंदिर के दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्री उज्जयिनी महाकाली देवस्थानम, सिकंदराबाद में सभी भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कुशलक्षेम और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.” बाद में प्रधानमंत्री ने संगारेड्डी के समीप 7,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और वहां एक रैली को भी संबोधित किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu