नई दिल्ली. मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया. इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला. इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया. इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है. हालांकि व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है. डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है. कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है.
मेटा का सर्वर डाउन; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद लॉगआउट, परेशान हो रहे लोग
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 09:51 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 दिवाली बोनस: 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को मोदी सरकार का दीपावली उपहार! मिलेगा 78 दिन का बोनस, दिव्यांगों को अब जन्म से पेंशन, मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
- 2 IAS एस. जयवर्धन को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
- 3 Business: चालू साल के पहले नौ माह में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 100 अरब डॉलर के पार
- 4 भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में तेजी से पहचान मिल रही है: प्रधानमंत्री मोदी
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu