पश्चिम बंगाल: झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने इस्तीफा दिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Mar 2024 12:51 PM
पश्चिम बंगाल: झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने इस्तीफा दिया
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कुनार हेम्ब्रम ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हेम्ब्रम ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने निजी कारणों से यह फैसला लिया है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ हेम्ब्रम ने कुछ दिन पहले पार्टी को अपने फैसले के बारे में सूचित किया था।’’

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने ‘‘पराजय को भांपते हुए’’ इस्तीफा दिया है। तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने कहा, ‘‘उन्हें पता है कि भाजपा सीट हारने वाली है। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav