जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, सात आईईडी बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Mar 2024 06:20 PM
जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, सात आईईडी बरामद
ऑडियो सुनें

जम्मू. सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के एक जंगल में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और सात आईईडी बरादम किये तथा एक वायरलेस सेट जब्त किया. अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना सुरनकोट इलाके में दारा सांगला में एक गुफा के अंदर था. पुलिस और सेना के संयुक्त खोज दल ने इसका भंडाफोड़ किया. उन्होंने बताया कि ठिकाने से कंबल और कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है. अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इलाके में दो दशक पहले सक्रिय आतंकवादी इस ठिकाने का इस्तेमाल करते थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu