चुनावी बॉण्ड योजना स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला: कांग्रेस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Mar 2024 03:37 PM
चुनावी बॉण्ड योजना स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

पालघर: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को चुनावी बॉण्ड योजना को ‘‘स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला’’ करार दिया और कहा कि इस पर निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा साझा किया गया आंकड़ा ‘‘अधूरा’’ था।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इलेक्ट्रॉनिक वोंिटग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ नहीं है, लेकिन वह चुनाव प्रक्रिया में ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर आॅडिट ट्रेल’ (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल चाहती है ताकि मतदाताओं को पता चले कि उनका वोट सही तरीके से डाला गया है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा में एक संवाददाता सम्मेलन रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले साल से निर्वाचन आयोग से मिलने का समय मांग रही है, लेकिन अभी तक उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से मिलने का समय नहीं दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछा, ‘‘आखिर चुनाव आयोग विपक्षी दलों से मिलने से क्यों और किससे डरता है।’’ चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित चुनावी बॉण्ड के आंकड़ों का हवाला देते हुए रमेश ने कहा कि विवरण अधूरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह आज़ाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। हमारे पास उच्चतम न्यायालय जाने का विकल्प है… हम जनता की अदालत में जाएंगे।’’ भाषा हक हक मनीषा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav