राज्यपाल पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है, जनसेवा करना चाहती हूं: तमिलिसाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Mar 2024 08:52 PM
राज्यपाल पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है, जनसेवा करना चाहती हूं: तमिलिसाई
ऑडियो सुनें

चेन्नई. तमिलिसाई सौंदरराजन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से तेलंगाना की राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है और वह जनसेवा करना चाहती हैं. तेलंगाना के राजभवन ने सोमवार को तमिलिसाई के इस्तीफे की घोषणा की, जिसके कुछ घंटे के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “ऐसा करने (इस्तीफा देने) का कोई दबाव नहीं था.” तमिलिसाई ने कहा कि उन्होंने “जनता की राज्यपाल” के रूप में अपने कार्यकाल का आनंद लिया. उन्होंने पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पद से भी इस्तीफा दे दिया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई की पूर्व अध्यक्ष तमिलिसाई ने कहा, “नहीं, (इस्तीफा देने के लिए) कोई दबाव नहीं था. मैंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया क्योंकि मैं प्रत्यक्ष रूप से जनता की सेवा करना चाहती हूं. मैं खुद को जनसेवा में सर्मिपत कर देना चाहती हूं.” यह पूछे जाने पर कि उनका अगला कदम क्या होगा और क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि वह अपनी योजनाओं के बारे में बाद में बताएंगी.

उन्होंने कहा, “पहले मेरा इस्तीफा स्वीकार हो जाए. ये होने दीजिए, मैं अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में आपको बाद में बताऊंगी.” तमिलिसाई ने कहा कि उन्होंने संवैधानिक पदों से इस्तीफा देने के फैसले के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सूचित कर दिया है. उन्होंने कहा, “वे जानते हैं कि मैं क्या चाहती हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu