आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के शुरूआती मैच में नहीं खेल पायेंगे सूर्यकुमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Mar 2024 07:22 PM
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के शुरूआती मैच में नहीं खेल पायेंगे सूर्यकुमार
ऑडियो सुनें

मुंबई. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से फिटनेस मंजूरी मिलना बाकी है जिससे निश्चित है कि वह 24 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरूआती मैच में नहीं खेल पायेंगे.

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार ‘स्पोर्ट्स र्हिनया’ की सर्जरी के बाद उबरने और ‘रिहैबिलिटशेन’ के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए में थे. दिसंबर से क्रिकेट से बाहर रहे सूर्यकुमार का मंगलवार को एनसीए में फिटनेस टेस्ट भी कराया गया लेकिन पीटीआई को लगता है कि इस 33 साल के खिलाड़ी के फिटनेस के आकलन की जरूरत है.

मुंबई इंडियंस के 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनकी भागीदारी बाद में तय की जायेगी. सूर्यकुमार ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक अस्पष्ट संदेश पोस्ट किया जिसमें ‘दिल टूटने वाली इमोजी’ बनी हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu