ऐक्शन फिल्म ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज.’ में दिखेंगे शाहिद कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Mar 2024 10:17 PM
ऐक्शन फिल्म ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज.’ में दिखेंगे शाहिद कपूर
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक ‘ऐक्शन’ फिल्म में अभिनय करने वाले हैं, जिसका नाम “अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज.” है. कन्नड़ फिल्मकार सचिन बी रवि द्वारा निर्देशित इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट’ कार्यक्रम में की गई.

“अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज.” पौराणिक महाकाव्य “महाभारत” के अमर योद्धा अश्वत्थामा की कथा पर प्रकाश डालेगी. “अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज.” का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. इसका निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu