बिलासपुर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Mar 2024 06:54 PM
बिलासपुर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा
ऑडियो सुनें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोनी पुलिस थाना के प्रभारी गोपाल सत्पथी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर दोनों नाबालिग लड़कों को मंगलवार शाम हिरासत में लिया गया. दोनों की उम्र 15 वर्ष है.

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार दोनों लड़कों ने पिछले एक माह में बच्ची के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया है और वे दोनों चॉकलेट का लालच देकर उसे अपने घर ले जाते थे. अधिकारियों ने बताया कि जब बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी तब उन्होंने थाने में शिकायत दी.

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है. शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रविवार को तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़के को पकड़ा था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu