राज्यपाल हरिचंदन ने शुक्ल एवं चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Mar 2024 06:57 PM
राज्यपाल हरिचंदन ने शुक्ल एवं चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई
ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं आलोक चन्द्रवंशी को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई.

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत, सरजियस मिंज, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एस. के. तिवारी, ए.के. अग्रवाल, मोहन पवार, मनोज त्रिवेदी, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग के सचिव गोपाल वर्मा सहित आई.पी. मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, डॉ. सुरेंद्र शुक्ल, एल.एन. तिवारी, अंजनी कुमार शुक्ल, डी.सी. पाण्डेय, अनुराग दीवान एवं नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
ज्ञात हो कि राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार शुक्ल सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी है, एवं कलेक्टर बालोद एवं कमिश्नर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आदि पदों पर कार्यरत रहंे. आलोक चंद्रवंशी पूर्व जोन कमिश्नर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu