बेकाबू कार पलटने से चार लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 03:18 PM
बेकाबू कार पलटने से चार लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

बिजनौर: बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में बुधवार को एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक ंिसह ने बताया कि अमरोहा जिले के बछरायुं क्षेत्र में स्थित सरकडा गांव का निवासी मेहरचन्द (55) अपने दो बेटों प्रवेन्द्र (35) और रतन ंिसह (30) तथा अपने साले देवेन्द्र (58) के साथ कार से कहीं जा रहा था। रास्ते में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गुनियापुर गांव के पास उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav