दुर्ग: पिघला हुआ लोहा गिरने से मजदूर की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 06:42 PM
दुर्ग: पिघला हुआ लोहा गिरने से मजदूर की मौत
ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से 24 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रसमढ़ा गांव स्थित जे डी इस्पात लिमिटेड में काम करने के दौरान पिघला हुआ लोहा गिरने से मजदूर जितेंद्र भुइयां की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को हुई जब मृतक जितेंद्र भुइंया इस्पात संयंत्र में काम कर रहा था.

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार काम के दौरान भट्टियों में से एक से पिघला हुआ लोहा भुइंया पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल संयंत्र पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu