गरियाबंद: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 06:43 PM
गरियाबंद: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
ऑडियो सुनें

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तालाब में डूबने से बुधवार को दो बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के धबलपुर गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान -तुषार यादव (8) और खिलेंद्र यादव (13) – की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि तुषार और खिलेंद्र अन्य मित्रों के साथ तालाब में नहाने गए थे और इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

उन्होंने बताया कि अन्य बच्चों ने जब घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को दी तब उन्होंने बच्चों की खोजबीन शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया है तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu