झारखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Mar 2024 07:38 PM
झारखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पूर्व सांसद और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे रामटहल चौधरी बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. चौधरी भाजपा के टिकट पर रांची से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटकर संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया था. इसके बाद वह भाजपा से अलग हो गए थे. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने चौधरी का पार्टी में स्वागत किया.

सूत्रों का कहना है कि चौधरी को कांग्रेस रांची से लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर सकती है. मीर ने चौधरी का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा, ”रामटहल चौधरी जी झारखंड में बड़ा नाम हैं. इन्होंने बड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया है और जनता की बात उठाई है. यही वजह है कि इन्होंने राजनीति में एक लंबा वक्त बिताया है. मैं रामटहल चौधरी जी को कांग्रेस में शामिल होने की बधाई देता हूं.” चौधरी ने कहा, ”मैं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu