अफगानिस्तान : एक गांव में बच्चों को मिली पुरानी बारूंदी सुरंग में विस्फोट, नौ की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 08:02 PM
अफगानिस्तान : एक गांव में बच्चों को मिली पुरानी बारूंदी सुरंग में विस्फोट, नौ की मौत
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पूर्वी अफगानिस्तान में खेलने के दौरान बच्चों को मिली पुरानी बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से नौ बच्चों की मौत हो गई. तालिबान के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी. गजनी में तालिबान के सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक हमीदुल्ला निसार ने बताया कि गजनी सूबे के गेरो जिले के एक गांव में बच्चों को खेलने के दौरान करीब एक दशक पुरानी बारूदी सुरंग मिली थी.

उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग में हुए धमाके की चपेट में आने से पांच लड़कों और चार लड़कियों की मौत हो गई जिनकी आयु पांच से 10 साल के बीच थी. अफगानिस्तान कई दशकों से युद्ध का सामना कर रहा है और उन बच्चों के लिए अति खतरनाक क्षेत्र है जो अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए कबाड़ एकत्र करते हैं. पूर्व में भी नहीं फटे गोला-बारूद में धमाके होने से कई बच्चों की जान चुकी है या उनका अंग भंग हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu