पंडित प्रदीप मिश्रा घायल, महादेव होली में सिर में लगा नारियल, सूजन आने से कथाओं के आयोजन रोके

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 08:08 PM
पंडित प्रदीप मिश्रा घायल, महादेव होली में सिर में लगा नारियल, सूजन आने से कथाओं के आयोजन रोके
ऑडियो सुनें

इंदौर. महाकाल होली के कार्यक्रम के दौरान किसी ने नारियल फेंका जो पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर में लग गया. इससे उनके ब्रेन में सूजन आ गई है. भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर में चोट लगने से उनके मस्ष्कि में सूजन आ गई है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आष्टा में महादेव होली के दौरान किसी ने नारियल फेंका था, जो उनके सिर में लग गया. इससे उनके मस्तिष्क में सूजन आ गई है. इस वजह से अब वे कुछ दिनों तक कथाएं नहीं करेंगे. डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है.

मनासा में कथा करने पहुंचे थे
पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार को नीमच के मनासा में शिवमहापुराण कथा करने पहुंचे. यहां आकर उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब है, लेकिन मैं सिर्फ आप लोगों से मिलने आया हूं. उन्होंने कहा- ’29 मार्च को आष्टा में महादेव होली खेली गई थी. इस दौरान गुलाल की जगह किसी ने नारियल फेंका जिसके कारण ब्रेन में थोड़ी दिक्कत आ गई. अंदर की तरफ चोट लगने के कारण ब्रेन में सूजन हो गई है. डॉक्टरों ने कहा है कि दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं देना है. जब तक डॉक्टर परमिशन नहीं देते हम कथा नहीं कर सकते.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu