मेहुल चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का केस सरकार ने वापस लिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 21 May 2022 01:34 PM
मेहुल चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का केस सरकार ने वापस लिया

ऑडियो सुनें

डोमिनिका. नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को 13500 करोड़ रुपये का चूना लगाने आरोपी और घोषित भगोड़ा मेहुल चोकसी पर डोमिनिका सरकार ने मेहरबानी दिखाई है. मेहुल पर डोमिनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने का मामला दर्ज था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वहां की सरकार ने इस केस को वापस लेने का फैसला किया है. डोमिनिका सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस केस में आगे कानूनी पैरवी नहीं किया जाएगा. सरकार ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का फैसला किया है.

मेहुल चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में 24 मई 2021 को अवैध रूप से प्रवेश करने का केस दर्ज हुआ था. मजिस्ट्रेट कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही थी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अब मंगलवार को सरकारी वकील की तरफ से अदालत में अर्जी देकर बताया कि उन्होंने डोमिनिका के संविधान की धारा 72(2) के तहत इस मामले में पैरवी को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. इसके बाद मेहुल चोकसी के वकील ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें खुशी है कि डोमिनिका सरकार ने उनके मुवक्किल के खिलाफ गैरकानूनी प्रवेश के मामले में दर्ज सभी मामलों को वापस ले लिया है.

मेहुल चोकसी के वकील ने कहा, हमारा शुरू से कहना था कि ऐसा कोई मामला था ही नहीं. भारतीय एजेंटों पर अगवा करके नाव के रास्ते डोमिनिका ले जाने का आरोप दोहराते हुए मेहुल के वकील ने कहा, मेरे मुवक्किल को ऐसे अपराध के लिए डोमिनिका के अधिकारियों को सौंप दिया गया था, जो उसने कभी नहीं किया था. चोकसी को उम्मीद है कि एंटीगा से उसके अपहरण के जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने एएनआई से कहा कि सच्चाई आखिर सामने आ ही जाती है, चाहे कोई कितना भी उसे रोकने या छिपाने की कोशिश कर ले.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav