बीजापुर: दो इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Apr 2024 08:57 PM
बीजापुर: दो इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ और कुटरू थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली पोयाम फगनी और 10 हजार रुपये की इनामी पोयाम सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को फरसेगढ़ और कुटरू थाना से सुरक्षाबलों को रवाना किया गया था. दल ने चुचकोंटा गांव से महिला नक्सली पोयामी सन्नी (34) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने केतुलनार गांव से फरसेगढ़ एलजीएस की सदस्या पोयाम फगनी (30) को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि दोनों महिला नक्सली एक ग्रामीण की हत्या, मारपीट और पुलिस दल पर हमला समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल थीं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu