किसी की नागरिकता नहीं जाएगी: सीएए को लेकर राजनाथ ने कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 10:02 PM
किसी की नागरिकता नहीं जाएगी: सीएए को लेकर राजनाथ ने कहा
ऑडियो सुनें

तिरुवरुर/नामक्कल. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो. उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर इस मुद्दे को लेकर ”भ्रम पैदा करने” का आरोप लगाया.

राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में नामक्कल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पी रामलिंगम के समर्थन में यहां एक रोड शो करने के बाद कहा कि भाजपा ने जो वादा किया, उसे हमेशा पूरा किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना, धारा 370 को निरस्त करना एवं सीएए ऐसे ही वादे थे.

उन्होंने कहा, ”हमने नागरिकता अधिनियम का वादा किया था और हमने इसे पूरा किया. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी – चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो, पारसी हो या यहूदी हो.” उन्होंने कहा, ”द्रमुक और कांग्रेस इस मामले पर भ्रम पैदा कर रहे हैं.” तीन तलाक को समाप्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की ”माताएं और बहनें हमारी माताएं और बहनें” हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन टिकाऊ नहीं, घटक दल पहले ही एक-दूसरे से लड़ रहे हैं : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में कोई स्थायित्व नहीं है और घटक दल पहले ही एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘शक्ति’ टिप्पणी और द्रमुक की ”महिला-विरोधी मानसिकता” के लिए उन पर हमला बोला.

सिंह ने द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन की कथित सनातन धर्म विरोधी टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल पर और राहुल गांधी की ‘शक्ति’ टिप्पणी पर विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा. वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन भाजपा की आलोचना करने के लिए हिंदू आस्था और महिलाओं को निशाना बना रहा है.

सिंह ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को सौंपे जाने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश विपक्षी दल की पिछली कई ”गलतियों की भारी कीमत चुका रहा है.” वरिष्ठ नेता ने 19 अप्रैल के लोकसभा चुनाव के लिए राजग उम्मीदवारों के समर्थन में तमिलनाडु के नामक्कल और तेनकासी में रोड शो में भाग लिया और तिरुवरुर में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. नामक्कल में रोड के बाद सिंह ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो.

उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर इस मुद्दे को लेकर ”भ्रम पैदा करने” का आरोप लगाया. राजनाथ सिंह ने नामक्कल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पी रामलिंगम के समर्थन में यहां रोड शो करने के बाद कहा कि भाजपा ने जो वादा किया, उसे हमेशा पूरा किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना, धारा 370 को निरस्त करना एवं सीएए ऐसे ही वादे थे.

उन्होंने कहा, ”हमने नागरिकता अधिनियम का वादा किया था और हमने इसे पूरा किया. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी – चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो, पारसी हो या यहूदी हो.” उन्होंने दावा किया, ”द्रमुक और कांग्रेस इस मामले पर भ्रम पैदा कर रहे हैं.” तीन तलाक को समाप्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की ”माताएं और बहनें हमारी माताएं और बहनें” हैं.

सिंह ने कहा, ”किसी भी धर्म की हमारी माताओं और बहनों पर कोई भी अत्याचार होने पर हम उनके साथ खड़े हैं और हमने तीन तलाक को खत्म करके यह साबित कर दिया है.” उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और राम मंदिर समेत अन्य वादों को पूरा किए जाने से यह साबित हो गया है. सिंह ने जनवरी में राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में कहा, ”रामलला अपनी कुटिया छोड़कर अपने महल में आ गए हैं.” उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने अर्थव्यवस्था और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu