नागल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 08:53 PM
नागल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी को हराया
ऑडियो सुनें

मोंटे कार्लो. सुमित नागल एटीपी मास्टर्स क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में मुख्य ड्रॉ का एकल मैच जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने सोमवार को यहां दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी मात्तेओ अर्नाल्डी को हराया . भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी नागल ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिये एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में प्रवेश किया था. उन्होंने इतालवी प्रतिद्वंद्वी को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 4 से हराया . अब उनका सामना डेनमार्क के होल्गर रूने से होगा जो विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर है .

इस सत्र में नागल ने दूसरी बार शीर्ष 50 में शामिल किया खिलाड़ी को हराया है . उन्होंने सत्र की शुरूआत में मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई ओपन में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर बुबलिक को मात दी थी . इसके अलावा मार्च 2021 में विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज चिली के क्रिस्टियन गारिन को हराया था. नागल ने क्वालीफाइंग दौर के पहले मैच में इटली के 63वीं रैंकिंग वाले फ्लावियो कोबोली को और फिर अर्जेंटीना के 55वीं रैंकिंग वाले डियाज एकोस्टा को हराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu