चेन्नई के वेल्स विश्वविद्यालय ने राम चरण को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Apr 2024 09:00 PM
चेन्नई के वेल्स विश्वविद्यालय ने राम चरण को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. चेन्नई के वेल्स विश्वविद्यालय ने अभिनेता राम चरण को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है. लोकप्रिय फिल्म “आरआरआर” के अभिनेता राम चरण ने अपने फिल्मी सफर के दौरान उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनके साथ काम किया. वेल्स विश्वविद्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया कि तेलुगु फिल्म अभिनेता को शनिवार को 14वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया.

राम चरण (39) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा की. राम चरण ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”वेल्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करके खुशी हुई! चेन्नई के लोगों और मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे सभी लोगों का आभारी हूं. यहां एक साथ अधिक सपने और उपलब्धियां हैं!”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu